Aba News

शादी का झांसा देकर देह व्यापार में धकेलने वाला गिरोह गिरफ्तार

गिरिडीह जमुआ  : गरीब और असहाय युवतियों और महिलाओं को शादी का प्रलोभन देकर देह व्यापार में धकेलने वाले एक गिरोह को पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरोह की निशानदेही पर भुति देवी नामक एक महिला को भी बरामद किया गया है। खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मोबाइल ट्रैकिंग के जरिए सुशीला देवी और उसके पति सुनील यादव समेत अन्य आरोपियों को धर दबोचा। उनके पास से पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

एसडीपीओ ने बताया कि यह गिरोह महिलाओं को राजस्थान ले जाकर बेचता था। जमुआ थाना कांड संख्या 38/2025 के तहत आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की टीम अन्य पीड़ित महिलाओं की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें