Aba News

स्वस्थ आहार vs जंक फूड पर जागरूकता नाटक

गिरिडीह : इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन और रोट्रैक्ट क्लब ऑफ आरके महिला कॉलेज ने मिलकर आइकॉन पब्लिक स्कूल, सिहोडीह में “स्वस्थ आहार vs जंक फूड” विषय पर जागरूकता नाटक का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें “स्वस्थ आहार” पर आधारित चित्र बनाकर विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रेरणादायक नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हमारा खानपान हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करता है।

कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष सोनाली तारवे और रोट्रैक्ट क्लब की अध्यक्ष शांभवी रॉय के नेतृत्व में बच्चों को सहजन और संतरे वितरित किए गए, जिससे पोषण के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके। इस मौके पर क्लब संस्थापक पीडीसी पूनम सहाय, कोषाध्यक्ष स्मृति आनंद, और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें