Aba News

पचंबा थाना पर जमीन विवाद में पक्षपात का आरोप, घायल परिवार से मिले माले नेता

पचंबा थाना क्षेत्र के डरियाडीह में जमीन विवाद को लेकर जुबेर अंसारी, शाहीन परवीन, मोहम्मद असगर अंसारी, नसीमा खातून और मोहम्मद हसनैन अंसारी पर हमला हुआ, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पीड़ितों का आरोप है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, जबकि उन्होंने अदालत में मामला जीत रखा है। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, लेकिन पचंबा थाना कार्रवाई करने के बजाय आरोपियों को संरक्षण दे रहा है।

माले नेता राजेश सिन्हा ने घायलों से मुलाकात कर घटना की निंदा की और कहा कि वे इस मामले को मंत्री और JMM के जिला अध्यक्ष के संज्ञान में लाएंगे। उन्होंने पचंबा थाना पर लगातार जमीन माफियाओं का साथ देने और गरीबों को न्याय न दिलाने का आरोप लगाया। सिन्हा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो भाकपा माले आंदोलन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें