Aba News

गिरिडीह में नशा मुक्त भारत अभियान पर कार्यशाला, डायन कुप्रथा पर जागरूकता अभियान

गिरिडीह : अशोका इंटरनेशनल होटल में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तत्वाधान में नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नशे से केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि उसका पूरा परिवार प्रभावित होता है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और जागरूकता फैलाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज में फैल रहे नशे को रोकने के लिए सभी को मिलकर सहयोग करना होगा, तभी यह अभियान सफल हो पाएगा।

कार्यशाला में डायन कुप्रथा को समाज का सबसे बड़ा अभिशाप बताया गया। स्नेह कश्यप ने कहा कि इस अंधविश्वास को दूर करने के लिए सरकार और जिला प्रशासन मिलकर व्यापक प्रचार-प्रसार और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूकता फैला रहे हैं।

उन्होंने सभी से अपील की कि महिलाओं का सम्मान करें और भ्रूण हत्या, महिला उत्पीड़न, और डायन प्रथा जैसी कुरीतियों को समाज से खत्म करने में योगदान दें। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटकों और जागरूकता स्लोगन के माध्यम से लोगों को नशे और अंधविश्वास से दूर रहने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें