झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेत्री सह संयोजक मंडली की सदस्य प्रमिला मेहरा के नेतृत्व में वार्ड नंबर 14 में सदस्यता अभियान और 4 मार्च को होने वाले स्थापना दिवस को लेकर जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान झारखंड सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई, ताकि लोगों को सरकारी लाभों की जानकारी मिल सके और वे इनका अधिकतम फायदा उठा सकें।

प्रमिला मेहरा ने लोगों को पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों से भी अवगत कराया। जनसंपर्क अभियान में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिसमें रूक्मणी देवी, सुमित्रा देवी, नंदा सिंह, अनु शिखाकुमारी, अंजू देवी, रेशम देवी, मीना देवी, रीना सिंह, नीतू देवी और चंचल देवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने जनाधार को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।












