गिरिडीह : पंजाबी मुहल्ला रोड पर गुरुवार की दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब एक युवक ने दिनदहाड़े एक घर के बाहर से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि युवक ने नकली चाभी से सड़क पर खड़ी होंडा शाइन बाइक को स्टार्ट किया और उसे लेकर अरगाघाट की ओर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि यह बाइक सत्येंद्र सिंह के घर के बाहर खड़ी थी। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने इलाके में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।













