Aba News

झारखंड राज्य महिला जलसहिया कर्मचारी संघ की बैठक, बकाया भुगतान व अनियमितताओं पर नाराजगी

गिरिडीह : झारखंड राज्य महिला जलसहिया कर्मचारी संघ की बैठक किरण पब्लिक स्कूल, कोलडिहा में प्रदेश मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह की निगरानी में संपन्न हुई। बैठक में जलसहिया संबंधी समस्याओं पर चर्चा हुई और 03 मार्च 2025 को कार्यपालक अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया गया।

साथ ही 24000 रुपये के बकाया भुगतान, प्रोत्साहन राशि और मोबाइल भुगतान में देरी पर नाराजगी जताई गई। बैठक में कविता भारती को साजिशन हटाने के विरोध में पत्र भेजने तथा राज्य स्तरीय दौरा कार्यक्रम निर्धारित करने की मांग की गई। जलसहिया संघ ने मैयां सम्मान योजना में शामिल कर मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने की भी मांग की। बैठक में दिव्या देवी, सरिता देवी, सितारा प्रवीन, सुनीता देवी, पूनम देवी, अनीता देवी समेत कई जलसहिया कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें