गिरिडीह : वैश्य संघर्ष मोर्चा सेंट्रल कमिटी की बैठक शुक्रवार को भाजपा नेता सुरेश साव के शास्त्री नगर स्थित आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उमाचरण साव ने की। बैठक में वैश्य समाज के संरक्षक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबुल प्रसाद गुप्ता, रामेश्वर जायसवाल और उद्योगपति मोहन साव की पूज्य माता जी के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उमा साव ने समाज के लोगों से दुःख-सुख में एकजुट रहने का आह्वान किया। बैठक में सुरेश साव, सुरेंद्र बर्मन, महेंद्र मंडल, धर्म प्रकाश, बाल गोविंद साव, लखन लाल वर्णवाल, विनोद प्रजापति, धुर्वदेव पंडित, राजेश गुप्ता, इनोद साव, डिस्को मंडल और राजेश जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



