गिरिडीह : पूर्व जिला परिषद सदस्य और फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव को सेंट्रल ट्रेड यूनियन TUCC का गिरिडीह जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। TUCC के झारखंड स्टेट जनरल सेक्रेटरी मोफिज शाहील ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। इस जिम्मेदारी को पाकर राजेश यादव ने यूनियन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने की बात कही। उन्होंने कहा कि गिरिडीह जिले में फैक्ट्री मजदूरों, निर्माण मजदूरों और प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं को लेकर संगठन और आंदोलन को मजबूत किया जाएगा।
उच्च क्वालिटी का सोलर लगवाएं बिजली बिल बचाए और निश्चित धन कमाए



