Aba News

नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता सह श्री महावीर मंदिर हनुमानगढ़ के अध्यक्ष बाबुल प्रसाद गुप्ता,लंबे समय से चल रहे थे बीमार

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबुल गुप्ता का निधन 80 वर्ष में हो गया। बुधवार को अपने बरवाडीह स्थित निवास स्थान पर अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ वर्षों से बीमार चल रहे थे। बाबुल गुप्ता जनसंघ काल से ही पार्टी से जुड़े हुए थे। ज़ब गिरिडीह में भाजपा का संगठन उतना मजबूत नहीं था, उन्होंने तब भी भाजपा का झंडा उठाया और काफी चर्चित नेता रहे। उनके निधन की खबर फैलते ही मध्यदेशीय वैश्य समाज में शोक की लहर दौड़ गई। समाज के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

समाज के प्रदेश मंत्री रिंकेश कुमार ने बताया कि स्व बाबुल गुप्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता होने के साथ ही मध्यदेशीय वैश्य समाज के गिरिडीह के अध्यक्ष के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके थे। बताया कि आज का दिन समाज के लिए काफी शोक का दिन रहा। आज बाबुल गुप्ता के निधन से कुछ ही देर पहले समाज के जिलाध्यक्ष सुजीत गुप्ता के पिता केदार गुप्ता जी का भी निधन हो गया था।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं,समाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के अलावे मध्यदेशीय वैश्य समाज के जितेंद्र गुप्ता, आलोक गुप्ता, पारस गुप्ता, विकास गुप्ता, रवि गुप्ता, निशांत गुप्ता, जयदेव गुप्ता, रिशु गुप्ता, रोहित गुप्ता, चंदन गुप्ता, मनीषा नारायण साह समेत काफी लोग शामिल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें