गिरिडीह : बी.एन.एस. डीएवी पब्लिक स्कूल, बुलाकी रोड, जूनियर विंग में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जहां तीसरी से छठी कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन-एच के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पी. हाजरा ने किया।

इस मौके पर बच्चों द्वारा तैयार मॉडलों ने विज्ञान के चमत्कारों को जीवंत किया। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह और शिक्षकों ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया, वहीं अभिभावकों का सहयोग आयोजन को सफल बनाने में अहम रहा।













