Aba News

गिरिडीह के राजेंद्र नगर में चोरी, 1.45 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ

गिरिडीह : राजेंद्र नगर इलाके में एक घर में चोरी की वारदात सामने आई है। भुक्तभोगी सोनू सिंह के अनुसार, 15 फरवरी को वह अपनी पत्नी के साथ महाकुंभ स्नान के लिए गया था, इसी दौरान 18 फरवरी को पिता महावीर सिंह ने चोरी की सूचना दी।

चोरों ने दरवाजा तोड़कर 45 हजार नकद, एक लाख के जेवरात, कांसा-पीतल के बर्तन और टोटो का चार्जर चुरा लिया। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक चोरी का सामान ले जाते दिखे, लेकिन उन्होंने अपना चेहरा पूरी तरह ढका हुआ था। मामले को लेकर मुफ्फसिल थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें