गिरिडीह : पुलिस और सीआरपीएफ 154 बटालियन ने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। खुखरा थाना क्षेत्र के गार्दी और मर्मी के जंगलों में छिपाकर रखा गया बम बनाने का बड़ा जखीरा बरामद किया गया।

सुरक्षा बलों को चार बंडल कोडेक्स वायर, पांच डेटोनेटर, 20 किलो विस्फोटक पाउडर, 111 जिलेटीन स्टिक, डेढ़ किलो नेल आयरन और 200 लीटर सेंटोक्स मिला। सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी दलजीन सिंह भाटी और एएसपी अभियान सुरजीत कुमार ने इसकी पुष्टि की है।













