Aba News

गिरीडीह में जमीन विवाद के चलते खूनी संघर्ष, सात लोग घायल

गिरीडीह : जिले के गावां थाना क्षेत्र के पछियारीडीह में मंगलवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस झगड़े में दोनों पक्षों से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गावां सीएचसी भेजा गया, जहां कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सीटी स्कैन के लिए रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, पहले पक्ष की संजू देवी, ललिता देवी और फुलवा देवी के साथ-साथ दूसरे पक्ष के केदार यादव, कुंती देवी और कविता देवी भी घायल हुए। संजू देवी का कहना है कि दूसरे पक्ष ने बिना मापी के जमीन पर ईंट-पत्थर गिराए, विरोध करने पर कुल्हाड़ी, फरसा और लाठी से हमला किया। वहीं, दूसरे पक्ष के केदार यादव का आरोप है कि पहले पक्ष ने विवाद बढ़ाते हुए मारपीट की। गावां पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें