गावां प्रखंड : मुख्यालय सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के सहयोग से एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा को लेकर इंटरनेट और डिजिटल माध्यम से होने वाली यौन हिंसा को रोकना था।

मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र रविदास ने सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का उल्लेख करते हुए बताया कि अब बाल यौन शोषण और उत्पीड़न सामग्री रखना, देखना और प्रसारित करना अपराध होगा। कार्यशाला में अंचल अधिकारी अविनाश रंजन ने डिजिटल हिंसा के प्रति जागरूकता फैलाने की जरूरत पर जोर दिया और स्थानीय पुलिस व साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की।













