Aba News

गिरिडीह में आयोजित प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत कुकिंग कम्पीटिशन में विजेताओं का सम्मान

गिरिडीह : प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत जिला स्तरीय कुकिंग कम्पीटिशन का आयोजन गिरिडीह के प्रखण्ड संसाधन केन्द्र में हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रखण्डों से चयनित विजेता और उप-विजेता ने हिस्सा लिया।

जिला स्तर पर श्रीमती रेखा देवी, मध्य विद्यालय बदडीह (गिरिडीह) को विजेता और श्रीमती सरोज देवी, उ०म०वि, तिसरी बालक को उप-विजेता घोषित किया गया। विजेता को 5000 रुपये और उप-विजेता को 2500 रुपये की नगद राशि से सम्मानित किया गया, साथ ही दोनों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो भी प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें