Aba News

सेंट्रल बैंक की हेड कैशियर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौ.त

देवघर : जिले के मधुपुर अनुमंडल में एक भीषण सड़क हादसे में सेंट्रल बैंक की हेड कैशियर नेहा ऋषि (38) की जान चली गई। कलहोड़ मोड़ के पास पिकअप वैन और स्कूटी के बीच टक्कर में महिला के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

फाइल फोटो

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नेहा ऋषि अपने पीछे दो बच्चों और पति को छोड़ गई हैं, जिनका परिवार इस हादसे से गहरे सदमे में है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना में शामिल पिकअप वैन की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें