Aba News

माता-पिता पूजन समारोह में बच्चों ने लिया आशीर्वाद

गांव प्रखंड स्थित सीनियर मॉडर्न पब्लिक स्कूल पटना में माता-पिता पूजन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने विधिपूर्वक अपने माता-पिता को तिलक, पुष्पमाला और दीप जलाकर उनका आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम के दौरान माता-पिता ने अपने बच्चों को दीर्घायु, शिक्षा में सफलता और बड़े होनहार बनने की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्राचार्य रणवीर कुमार ने कहा कि बच्चों का पहला गुरु माता-पिता होते हैं और उनका मार्गदर्शन सबसे महत्वपूर्ण होता है। इस अवसर पर शिक्षक, शिक्षिकाएं और अभिभावक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें