Aba News

समाहरणालय स्थित समाज कल्याण शाखा का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

गिरिडीह : 17 फरवरी : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने आज समाहरणालय स्थित समाज कल्याण शाखा का औचक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की और उनकी प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोषाहार, पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण ट्रैकर, समर अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर समेत कई योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित पदाधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी कर्मियों को समय पर कार्यालय पहुंचने और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाई जा सके। मौके पर उप विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, प्रशासी अधिकारी, सामान्य शाखा, प्रधान लिपिक, डीआरडीए, समाज कल्याण शाखा के प्रधान लिपिक समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें