Aba News

प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों के बीच किया गया जागरूकता अभियान

गिरिडीह : 17 फरवरी को प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल, पाण्डेडीह, सिरसिया, गिरिडीह में प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों के बीच जागरूकता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। स्कूल के प्रिंसिपल श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा ने कहा कि स्वस्थ बच्चे ही एक सशक्त समाज की पहचान होते हैं और स्वच्छता की आदतों को बचपन से अपनाना जरूरी है।

उन्होंने विशेष रूप से हाथों की सफाई पर जोर देते हुए बताया कि वॉशरूम के उपयोग के बाद, खेलने या किसी वस्तु के संपर्क में आने के पश्चात हाथ-पैर धोना अनिवार्य है, अन्यथा सूक्ष्म जीवाणु भोजन या पानी के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकते हैं। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि यह आदतें न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य बल्कि संपूर्ण समाज के लिए लाभदायक हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लीलावती वर्मा, मेनका महतो, उमा भारती, सुरभि सिन्हा, बसंत आनंद, ज्योति सिन्हा, अरुण राणा, लवली सिन्हा, रश्मि कुमारी, मिथुन पुरी, विनय और उदय कुमार दास सहित कई शिक्षकों और कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें