गिरिडीह : मधुबन हटिया मैदान में भाकपा (माले) और असंगठित मजदूर मोर्चा की संयुक्त बैठक आयोजित हुई, जिसमें जल, जंगल और जमीन को बचाने के संकल्प के साथ झारखंड जोहार संकल्प यात्रा की रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता अजीत राय ने की, जबकि संचालन शंकर पांडेय ने किया।

जिला सचिव जनार्दन प्रसाद, किसान महासभा के नेता पूरण महतो और माले नेता राजेश सिन्हा ने सरकार पर आदिवासी और गरीबों की जमीन को पूंजीपतियों को सौंपने का आरोप लगाया। असंगठित मजदूर मोर्चा के कई सदस्यों ने भाकपा (माले) की सदस्यता ली और मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।












