गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह परसाटांड मोड़ के पास माइका फैक्ट्री में काम करने वाले जानकी महली का शव मिला। परिवार का आरोप है कि शनिवार रात एक SUV ने जानकी को टक्कर मार दी थी।

पुलिस ने मौके के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें XUV की टक्कर की पुष्टि हुई। इसके बाद वाहन और मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला हादसा लग रहा है, हालांकि पुलिस विस्तृत जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












