सरिया : राजधनवार मुख्य मार्ग बंगराखुर्द पेट्रोल पंप के पास शनिवार दोपहर दो बाइकों की टक्कर हो गई जिससे एक बाइक चालक समेत बाइक सवार दो महिला घायल हो गई । घायलों की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र के बंगराकला पंचायत अंतर्गत नावाड़ीह निवासी 40 वर्षीय नन्हकी देवी,60 वर्षीय कलिशा देवी एवं जितकुंडी निवासी 18 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है ।

बता दें कि दो महिला बाइक में सवार होकर सरिया की ओर से बिरनी जा रही थी वहीं पेट्रोल पंप से बाइक निकली तभी बिरनी से आ रही बाइक की टक्कर हो गई । जिससे बाइक चालक राहुल एवं दो महिलाएं घायल हो गई । तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी ले जाया गया जिसका उवचार कर दोनों महिलाओं को रेफर कर दिया गया ।













