गिरिडीह : जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी के दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बीते शुक्रवार रात लगभग 1:00 बजे मरकोडीह गांव में चोरी की कोशिश के दौरान अजीत कुमार साव ने शोर मचाया, जिससे चोर भागने लगे।

सूचना मिलते ही पुलिस ने बरहमसिया चौक पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों—मोहम्मद मनु (24) और मोहम्मद दिलशाद अंसारी (21)—को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से चोरी की गई लिव गार्ड बैटरी और टाटा एसी गोल्ड मालवाहक वाहन (JH 02 BQ 4107) बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदुस्तान मार्बल एंड टाइल्स, यहां सभी प्रकार के टाइल्स और मार्बल्स उपलब्ध हैं एवं बजाज फिनसर्व की भी सुविधा उपलब्ध है












