गिरिडीह : नगर पालिका चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां जोरो शोरों से शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतों की अध्यक्षता में नगरपालिका चुनाव के तहत मतदाता सूची विखंडन को लेकर तीनों नगर निकायों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सबसे पहले बड़की सरैया नगर पंचायत तथा धनवार नगर पंचायत के नोडल पदाधिकारी, सहायक नोडल पदाधिकारी, पर्यवेक्षक, सहकर्मी आदि को प्रशिक्षण दिया गया।

इसके पश्चात गिरिडीह नगर निगम के सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मियों को नगरपालिका चुनाव के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही चुनावी प्रणाली, त्रुटि रहित मतदाता सूची विखंडन और तैयार करने संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।

इस दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा मतदाता सूची विखंडन का कार्य निर्धारित सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय और सहयोग के साथ चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए त्रुटि रहित मतदाता सूची महत्वपूर्ण है, इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए।

बर्थडे पार्टी, इंगेजमेंट, शादी, विवाह या सेमिनार के लिए संपर्क करें जंगलपूरा नेचर्स रीस्ट्रीट












