गिरिडीह : झारखंड लोकल बॉडीज फेडरेशन के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को नगर प्रशासक से नगर निगम में मुलाकात किया और मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। बताया गया कि सफाई मजदूर के साथ सोतेलापन का व्यवहार नगर निगम के द्वारा किया जा रहा है इसको लेकर सभी सफाई कर्मी मर्मामत है। नगर प्रशासक का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा गया कि सुरेंद्र शर्मा जो स्थापना सहायक है उनके साजिश के परिणाम के कारण नगर निगम का 200 सफाई कर्मी विधानसभा चुनाव में मताधिकार से वंचित रह गए।

कहां गया कि सफाई कर्मी के कार्यरत अवस्था में मृत्यु पश्चात उनके आश्रित को नहीं निगम की ओर से पैसा दिया जा रहा है और ना ही अनुकंपा के आधार पर किसी को सफाई पर रखा जा रहा है। दैनिक वेतन भोगी का EPF खाता में नाम शुद्धिकरण को लेकर टालमटोल किया जा रहा है। कहा गया कि प्रत्येक वर्ष नगर निगम द्वारा ठंड के मौसम में मजदूरों को गर्म चिटर उपलब्ध कराती थी। लेकिन इस बार पंजाब नेशनल बैंक से हल्का कपड़ा उपलब्ध कराया गया जिसे पहने के लिए सफाई कर्मी विवश हुए। इसी तरह से अन्य मांगों को लेकर नगर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया गया। कहां गया कि यदि इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है तो 18 फरवरी से सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे।












