Aba News

मरांग बुरु संस्थान गिरिडीह के बैनर तले संथाल समाज की हुई बैठक,कहा धर्मस्थल को जैन समाज के लोग कर रहे अतिक्रमण

गिरिडीह : मरांग बुरु संस्थान गिरिडीह के बैनर तले संथाल समाज की आवश्यक बैठक शनिवार को परिसदन भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता मरांग बुरु संस्थान के अध्यक्ष सह मुख्य कार्यकारी रामलाल मुर्मू कर रहे थे। मौके पर कई जिलों के समाज से जुड़े लोग मौजूद थे। इस मौके पर आदिवासी समाज के धर्मस्थल को बचाने की बात कही गई। बैठक के दौरान बताया गया कि पीरटांड़ प्रखंड के पारसनाथ पर्वत पर वर्षों से मरांग बुरु संथाल आदिवासियों का देव स्थल स्थापित है।

इस स्थल को जैन समुदाय के द्वारा अतिक्रमण कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया गया कि संथाल आदिवासियों का प्रसिद्ध देव स्थल रहने के कारण वर्षों से पूजा होते हुए आ रहा है। वैशाख पूर्णिमा में तीन दिवसीय धार्मिक पूजा का आयोजन भी किया जाता है और पूजा में बलि भी दी जाती है जिसे बंद करने के लिए जैन समुदाय के लोग कह रहे हैं। इस बाबत रामलाल मुर्मू ने बताया कि हम सभी के देव स्थल को जैन समाज के द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है।

इसको लेकर हम सभी एकजुट हुए और इसे बचाने को लेकर 7 मार्च को उपायुक्त गिरिडीह के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। वही 12 मार्च को प्रतिवाद मार्च भी निकाला जाएगा। इसको लेकर एक संयोजक का गठन किया गया है जिसमें रामलाल मुर्मू महेश मुर्मू सुधीर बास्के दुर्गा चरण मुर्मू सुरेंद्र टुडू एतो बास्के सोनाराम मांझी रमेश हेंब्रम रमेश टुडू अनिल टुडू शंकर सोरेन को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें