गिरिडीह में अखिल हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने वेलेंटाइन डे का विरोध करते हुए पुलवामा हमले में शहीद जवानों को टावर चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन के वरिष्ठ नेताओं नित्यानंद प्रसाद, रितेश पांडेय और अनूप पांडेय के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में सदस्यों ने 14 फरवरी को ‘ब्लैक डे’ मानते हुए भारतीय संस्कृति को अपनाने की अपील की। उनका कहना था कि जब देश के वीर जवान शहीद हुए थे, तब विदेशी परंपराओं को मनाना उचित नहीं। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने भी इस विरोध में भाग लिया।













