गिरिडीह जिले के मिर्जागंज स्थित जलीय सुर्य मंदिर तालाब में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई और तालाब में गिर गई। गनीमत रही कि ऑटो में कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। टेंपो के तालाब में गिरने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने पिकअप वाहन से उसे बाहर निकालने की कड़ी मशक्कत की। हालांकि, तालाब में गिरने के कारण टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया।













