गिरीडीह : तिसरी प्रखंड में सूरज ऑनलाइन साइबर कैफे में आधार कार्ड अपडेट करने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। बीडीओ मनीष कुमार ने पुलिस के साथ पहुंचकर जांच की, लेकिन संचालक के जवाबों और कागजातों से संतुष्ट नहीं होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, तिसरी में आधार सेंटर की कमी के कारण संचालक डमी अंगूठे के सहारे 300 से 500 रुपये में आधार कार्ड बना रहे थे। अब यह देखना होगा कि अधिकारी इस फर्जीवाड़े के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं और आधार सेंटर की कमी को लेकर क्या कदम उठाएंगे।













