गिरिडीह : अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह द्वारा 12 फरवरी 2025 को देवरी प्रखंड के मंडरो बाजार में शक्ति संवर्धन 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत हेतु मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में 1008 बहनों ने अपने सिर पर मंगल कलश रखकर पूरे बाजार का भ्रमण किया और तालाब से जल भरकर यज्ञ स्थल पर पहुंचे। कलशों की आरती के बाद सभी ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

यज्ञ स्थल को पीले झंडों और परिधानों से सजाया गया था। शांतिकुंज से आए संतों द्वारा महायज्ञ का संचालन किया जाएगा, जो चार दिनों तक संगीत, प्रवचन, और संस्कारों के माध्यम से समाज को नशामुक्त, संस्कारवान और नैतिकता से भरपूर बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। 15 फरवरी को दीप महायज्ञ के साथ इस कार्यक्रम का समापन होगा। इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों और गायत्री परिवार के सदस्यगण का महत्वपूर्ण योगदान रहा।













