गिरिडीह : गांधीनगर बनियाडीह में बुधवार को आस्था दलित महिला संघ द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर संत रविदास जी की प्रतिमा को श्रद्धा पूर्वक माथा टेका और विधिपूर्वक पूजा अर्चना की। पिछले कई वर्षों से यहां मंदिर निर्माण के बाद यह आयोजन हर साल धूमधाम से किया जाता है। इस बार भी जयंती के साथ भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए और प्रसाद लिया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता और समाजसेवी प्रमिला मेहरा ने कहा कि संत रविदास जी के जीवन और उपदेशों को आत्मसात करना चाहिए, क्योंकि उनके अनुसार इंसान अपने कर्मों से बड़ा और छोटा होता है, जाति धर्म से नहीं। उन्होंने संत रविदास जी को सामाजिक समरसता और प्रेम का प्रतीक बताया।













