Aba News

जेईई मेंस 2025 परीक्षा में बीएनएस डीएवी के छात्रों ने लहराया परचम

गिरिडीह : इंजिनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा मुख्य जेईई मेंस- 2025 में बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल सिरसिया के छात्रों ने अपनी कामयाबी का परचम लहराया है। जेईई मेंस प्रथम फ्रेज़-1 परीक्षा में विद्यालय के लगभग 13 से अधिक छात्र सफल रहे। इसमें विद्यालय के मेधावी छात्र बंटी कुमार ने सर्वाधिक 98.8 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर सफल रहे। राहुल सुमन 98.7 परसेंटाइल, निखिल कुमार केसरी 96.67 परसेंटाइल, सुजल कुमार 95.92 परसेंटाइल, सचिन पंडित 94.6 परसेंटाइल, मो सालिक 91.8 परसेंटाइल, शौर्य माथुर, 88.38 परसेंटाइल, निखिल उपाध्याय, 87.21 परसेंटाइल, सक्षम कुमार विश्वकर्मा, 86.52 परसेंटाइल, पुलकित कुमार 86.26 परसेंटाइल, कुनाल सक्षम, 86.24 परसेंटाइल, सोनू कुमार चौधरी, 85.43 परसेंटाइल और कृष कुमार ने 82 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

विद्यालय के प्राचार्य योगेश्वर शर्मा ने जेईई मेंस परीक्षा परिणाम पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय के छात्रों ने विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक गरिमा एवं शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का मान सम्मान बढ़ाया है। आगामी परीक्षाओं में भी छात्र बेहतर प्रदर्शन करें इसके लिए विद्यालय का प्रयास जारी रहेगा। भौतिक विज्ञान के वरिष्ठ शिक्षक बीडी झा ने कहा कि यह सफलता छात्रों के कठिन परिश्रम का प्रतिफल है। मौके पर के एल देशमुख, मधुमिता राय चौधरी, तपन भट्टाचार्य, मंटू कुमार, नवीन कुमार, जावेद अकरम आदि शिक्षक-शिक्षिकाए मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें