Aba News

जमीन विवाद पर पुलिस जांच: दो पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के बक्सीडीह रोड में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना बुलाया। पहले पक्ष के राकेश चौधरी ने आरोप लगाया कि रामदेव सिंह ने उनके साथ 78 लाख रुपये में जमीन का एग्रीमेंट किया था, लेकिन बाद में रजिस्ट्री और बाकी पैसे का भुगतान करने से इनकार कर दिया। इसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा और रामदेव सिंह पर धोखाधड़ी की धाराएं लगाई गईं। वहीं, दूसरे पक्ष के आशीष केडिया का कहना है कि उनके पास सभी कागजात मौजूद हैं और रजिस्ट्री कानूनी है, जबकि राकेश चौधरी द्वारा बलपूर्वक कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें