Aba News

राशन कार्डों में केवाईसी की समस्या, प्रशासन से समाधान की मांग

गांडेय : सिजुआ हरिजन टोला में केवाईसी न होने के कारण लगभग 200 लोगों का नाम राशन कार्ड से कटने का खतरा मंडरा रहा है। वृद्धों और मेहनतकश लोगों की उंगलियों के प्रिंट न मिलने, और बाहर काम करने गए गरीबों के लिए केवाईसी प्रक्रिया में आ रही समस्याओं से राशन और आयुष्मान कार्ड की सुविधाएं छिनने का डर है।

पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने इस पर चिंता जताते हुए प्रशासन से समाधान की अपील की है और 22 फरवरी को किसान मजदूरों की मीटिंग में इस मुद्दे पर चर्चा करने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें