गांवा : आज सोमवार को गांवा सीएचसी में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की शुरुआत गांवा सीएचसी के डॉक्टर महेश्वरम ने फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करके की। उन्होंने सभी से अपील की कि वे भी इस दवा का सेवन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। बताया गया कि 10 फरवरी से 25 फरवरी तक गांव के 1,26,888 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा दी जाएगी। इस अभियान में 330 स्वास्थ्यकर्मी, सहिया और सेविका इस दवा का वितरण करेंगे।

फाइलेरिया एक गंभीर और इलाज़ न होने वाली बीमारी है, जो मादा मच्छर के काटने से फैलती है। इस बीमारी से बचने के लिए सभी को यह दवा खानी जरूरी है, सिवाय दो साल से कम उम्र के बच्चों, असाध्य रोगों से ग्रसित व्यक्तियों और गर्भवती महिलाओं के। मौके पर गांवा बीसूत्री अध्यक्ष अजय सिंह, बिरने मुखिया चंदन कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।













