Aba News

सिद्धों कान्हो-सह-सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय का निरीक्षण, बच्चों के लिए सुविधाओं का विस्तार

गिरिडीह : जिला उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार प्रियदर्शी और सहायक निदेशक अप्पू कौशिक ने सिद्धों कान्हो-सह-सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान, पुस्तकालय में यूपीएससी से संबंधित किताबों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई और बच्चों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए।

जिला प्रशासन द्वारा पुस्तकालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है ताकि बच्चों को बेहतर पढ़ाई का माहौल मिल सके। विद्यार्थियों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था, बिजली, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं बहाल की गई हैं, ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि बच्चे इस पुस्तकालय का सदुपयोग करके अपनी पढ़ाई में बेहतर परिणाम हासिल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें