Aba News

गिरिडीह में गायब बच्ची के शव की बरामदगी के बाद दो आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी

गिरिडीह : जिले के देवरी थाना क्षेत्र में 10 दिन पहले गायब हुई नाबालिग बच्ची के शव की बरामदगी और हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। एसपी डॉ. बिमल कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि बच्ची का शव देवघर जिले के चितोलोडीया गांव में झाड़ी में मिला था।

मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया, जिसमें गुजरात के सूरत से आरोपी राज कुमार हाजरा को गिरफ्तार किया गया। राज कुमार ने स्वीकार किया कि आपसी रंजिश के चलते उसने अनीता देवी के साथ मिलकर बच्ची की हत्या की। आरोपी के खिलाफ पहले भी 6 मामले दर्ज हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें