गिरिडीह : सीसीएल डीएवी स्कूल में इनर व्हील गिरिडीह सनशाइन और रोटरी गिरिडीह के संयुक्त तत्वाधान में नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया, जहां कक्षा 3 से 7 तक के करीब 150 छात्रों की आंखों की जांच की गई। रोटरी आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने बच्चों की दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान की और जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराने की घोषणा की।
स्कूल प्रबंधन ने अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया, वहीं आईडब्ल्यूसी गिरिडीह सनशाइन की अध्यक्ष सोनाली तरवे और रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष रवि चूड़ीवाला ने इसे समाजहित में अहम कदम बताया। इस आयोजन को सफल बनाने में क्लब मेंबर शबाना रवानी का विशेष योगदान रहा। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए सहयोग की उम्मीद जताई।













