Aba News

शानदार खेल, गिरिडीह की बेटियों का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन

गिरिडीह : राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करने के बावजूद तीसरे स्थान पर रही गिरिडीह की महिला कबड्डी टीम का जोरदार स्वागत किया गया। 8 फरवरी को जमशेदपुर में हुए इस टूर्नामेंट में रिमझिम, गंगा, गीता, पीहू, जूही, तारा, सिमरन, कुमारी खुशी और शिवानी की टीम ने शानदार खेल दिखाया।

महिला कोच प्रियंका और पुरुष कोच सुजीत के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने पूरे राज्य में अपनी छाप छोड़ी। गिरिडीह लौटने पर क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों और कबड्डी संघ के सदस्यों ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनकी हौसला-अफजाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें