Aba News

गायत्री महायज्ञ और मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ गिरिडीह में

गिरिडीह : स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ तिरंगा चौक में शनिवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा भव्य मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञेश्वर महाकाल शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ हुआ।

गाजे-बाजे के साथ यात्रा में 1008 बहनों ने कलश उठाकर शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान ‘गायत्री माता की जय’, ‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’ जैसे भक्तिमय नारे गूंज रहे थे। आयोजन 11 फरवरी तक चलेगा, जिसमें हर दिन हवन, संस्कारों के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। गायत्री परिवार के सदस्य इस अनुष्ठान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें