Aba News

अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल, प्रशासन पर दबाव बढ़ा

गिरिडीह : चौकीदार बहाली की मेधा सूची जारी न होने से नाराज सफल अभ्यर्थियों ने समाहरणालय गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि दिसंबर में पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बावजूद दो महीने बाद भी सूची जारी नहीं हुई, जिससे उनमें गहरा आक्रोश है।

30 जनवरी से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने अब भूख हड़ताल शुरू कर दी है और चेतावनी दी है कि जब तक सूची जारी नहीं होगी, आंदोलन तेज होगा। प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें