Aba News

बैडमिंटन टूर्नामेंट में गिरिडीह की टीमों ने जीती बाजी

गिरिडीह : मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह शाखा द्वारा आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट आज बिजॉय इंस्टिट्यूट में शानदार तरीके से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का प्रायोजन “THE JAI MICA SUPPLY CO PVT CO LTD” के गार्डियन स्वरूप अशोक जैन जी ने किया।

गिरिडीह के साथ-साथ देवघर और जामताड़ा की टीमों ने भी इस टूर्नामेंट में भाग लिया। संयोजक धीरज जैन और रवि अग्रवाल की मेहनत से यह भव्य आयोजन सफल रहा। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों में प्रांतीय उपाध्यक्ष नीलकमल भारतीय, पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा, गार्डियन स्वरूप श्री सुनिल मोदी, टूर्नामेंट स्पॉन्सर अंकित जैन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें