गिरिडीह : डुमरी में प्रशासन ने अवैध भ्रूण हत्या और लिंग जांच के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी की। इस दौरान कई संचालक अपने सेंटर पर ताला लगाकर फरार हो गए। जांच में क्षितिज अस्पताल का अल्ट्रासाउंड सेंटर चालू मिला, जहां डॉक्टर और कागजात सही पाए गए।

अन्य बंद सेंटरों को नोटिस भेजने की तैयारी है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध धंधे में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।













