गिरिडीह के खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर चोरी की तीन बाइक और एक टैब बरामद किया।

एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हाल के दिनों में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने सख्त निगरानी शुरू की थी। छापेमारी के दौरान नावाडीह निवासी सनोज विश्वकर्मा पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपने साथी विक्रम प्रसाद यादव का नाम उजागर किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इलाके में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में सफलता पाई है।













