गांवा थाना क्षेत्र के धरबे नावाडीह निवासी विक्रम प्रसाद यादव (18 वर्ष) और सनोज विश्वकर्मा (21 वर्ष) को गांवा पुलिस ने बाइक चोरी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक माल्डा में बाइक चोरी कर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और इसकी सूचना गांवा थाना प्रभारी को दी।

थाना प्रभारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को थाना लाकर मेडिकल करवाया, फिर गिरिडीह न्यायिक हिरासत में भेज दिया।












