Aba News

नवोदय विद्यालय में छात्र की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटका मिला शव

गिरिडीह जिले के गांडेय स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कक्षा 11वीं के छात्र रामप्रसाद यादव का शव छात्रावास के बाहर एक पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। मृतक छात्र 17 वर्षीय रामप्रसाद यादव बलहारा गांव, राजधनवार थाना क्षेत्र का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

इस घटना ने विद्यालय परिसर में सनसनी फैला दी है, और छात्र की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, लेकिन क्या यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश? प्रशासनिक जांच से ही इस रहस्य से पर्दा उठ सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें