Aba News

गिरिडीह में अपोलो डायग्नोसिस सेंटर का उद्घाटन, शांति भवन आश्रम में हुई शुरुआत

गिरिडीह के शांति भवन आश्रम के समीप मकतपुर में बुधवार की शाम अपोलो डायग्नोसिस सेंटर का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर शांति भवन आश्रम की साध्वी माता अनीता बाईं और अन्य साध्वियों ने वैदिक मंत्रों के बीच फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया।

 

अपोलो डायग्नोसिस सेंटर के संचालक आशीष शर्मा और तकनीशियन अमन मिश्रा ने बताया कि यह सेंटर उच्च स्तर की जांच रिपोर्ट प्रदान करता है, जो मरीजों को पुनः अन्य स्थानों पर जांच कराने से बचाता है। इस सेंटर के उद्घाटन से अब गिरिडीहवासियों को बेहतर और सटीक डायग्नोसिस की सुविधा मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें