Aba News

चाणक्य पब्लिक स्कूल में दंत चिकित्सा शिविर, बच्चों को मिला स्वास्थ्य का उपहार!

सिरसिया के चाणक्य पब्लिक स्कूल में 5 फरवरी को वार्षिक डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन हुआ, जिसमें शहर के प्रख्यात डेंटल सर्जन डॉ. सुमन कुमार ने स्कूली बच्चों के दांतों की जांच कर उन्हें महत्वपूर्ण देखभाल टिप्स दिए। बच्चों को स्वस्थ दांतों के लिए टूथपेस्ट और टूथब्रश वितरित कर रोजाना दो बार ब्रश करने की आदत डालने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय निदेशक राहुल कुमार बर्मन ने बताया कि यह कैंप हर साल आयोजित किया जाता है ताकि बच्चों में मुंह की स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें