Aba News

गिरिडीह में ओमकारेश्वर श्री शिवालय मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, भव्य भंडारे में उमड़ी भीड़

गिरिडीह : चित्रगुप्त कॉलोनी स्थित नवनिर्मित ओमकारेश्वर श्री शिवालय मंदिर में मंगलवार को भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ। तीन दिवसीय अनुष्ठान के समापन पर जलाभिषेक, हवन और मंत्रोच्चार के साथ शिव परिवार व पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

इसके उपरांत भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति के नवीन सिन्हा और मुकेश कुमार ने बताया कि 2 फरवरी को जलयात्रा के साथ यज्ञ आरंभ हुआ था, जो तीन दिनों तक चला। इस आयोजन में उत्कर्ष पाण्डेय, देवकेश घोष, ए. आर. पी. वर्मा, सुनील सिंह सहित कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें